मुख्यमंत्री सारथी योजना : रांची के रातू में प्लेसमेंट मेगा ड्राइव का आयोजन, 72 का हुआ चयन

CM Sarthi Yojana Jharkhand: दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र रातू में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्लेसमेंट मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें 107 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया.

रांची : मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड के तहत शक्ति इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र रातू में प्लेसमेंट मेगा ड्राइव का आयोजन मंगलवार 8 मई को किया गया. झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अमित कुमार विजय ने प्रवासन सहायता केंद्र और हेल्प कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1800 123 3444 की जानकारी देते हुए झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही नियोजक द्वारा रिक्तियों का विस्तृत जानकारी साझा किया गया.

107 प्रशिक्षुओं ने लिया प्लेसमेंट मेगा ड्राइव में हिस्सा

प्लेसमेंट मेगा ड्राइव में 107 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. जिसमें 72 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया और 60 प्रशिक्षुओं को कौशल पाठ्यक्रम पूरा करने का प्रमाण पत्र दिया गया. मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत झारखंड के 18-35 वर्ष के युवाओं के लिए नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद रोजगार से जोड़े जाने का अभियान चलाया जा रहा है.

रोजगार मेला में ये लोग रहे उपस्थित

रोजगार मेले में जेएसडीएमएस के प्लेसमेंट इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह, रांची जिला के यूएनडीपी अमित कुमार विजय, शक्ति इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के केंद्र परियोजना प्रमुख किशोर कुमार सिंह, सेंटर मैनेजर चित्रकांत, प्लेसमेंट मैनेजर उमेश कुमार यादव, प्रशिक्षण प्रबंधक शक्ति, समेत कई लोग उपस्थित थे.

Also Read: JMM का बदलेगा संविधान, पार्टी पदाधिकारियों को सशक्त बनाने पर हो रहा विचार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >