पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट शुरू
झारखंड के प्रसिद्ध पतरातू डैम को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिली है. लेक रिजॉर्ट परिसर में अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया. इस नई पहल से पर्यटकों को आकर्षक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.
10 वर्षों में पहली बार रथ यात्रा के दिन नहीं हुई बारिश
रांची में भगवान जगन्नाथ की 335वीं रथ यात्रा में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान को मौसीबाड़ी पहुंचाया. पिछले 10 वर्षों में पहली बार रथ यात्रा के दिन बारिश नहीं हुई, जबकि इसे शुभ माना जाता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर मार्ग पर तोरण द्वार बनाने की घोषणा की.
सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार रथयात्रा में हुए शामिल
रथयात्रा में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाग लिया. दोनों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आशीर्वाद लेकर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को रथयात्रा की शुभकामनाएं भी दीं.
सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर का डिजाइन बदला
सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के डिजाइन में बदलाव करते हुए सरना स्थल के सामने पिलर बनाने का निर्णय वापस लिया गया है. अब यहां 55 मीटर लंबा कंपोजिट स्टील गर्डर लगाया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही होगी. सरना स्थल की चहारदीवारी के पास न पाइलिंग होगी और न ही पिलर बनेगा. दोनों ओर पिलर बनाकर बीच का हिस्सा स्टील गर्डर से जोड़ा जाएगा, ताकि धार्मिक स्थल सुरक्षित रहे.
RSS दफ्तर पर हमला मामला, लोहरदगा में NIA की रेड
रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में एनआईए ने गुरुवार तड़के लोहरदगा में कई ठिकानों पर छापेमारी की. न्यायिक हिरासत में बंद सैफ अंसारी और अमन अंसारी के आवास समेत कई स्थानों की तलाशी ली गई. कार्रवाई के दौरान कुछ डिजिटल सामग्री और अहम साक्ष्य जब्त किए जाने की सूचना है.
