JPSC और JSSC-CGL पेपर लीक जांच में CID ने चार को किया गिरफ्तार, कोचिंग संचालक से जुड़े तार

अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारियां परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों से जुड़ी हैं.


CID Action: रांची स्थित अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 16 सितंबर को जारी CID की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दो गिरफ्तारियां JPSC प्रतियोगिता परीक्षा मामले में हुई हैं, जबकि दो आरोपी JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले में पकड़े गए हैं. जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों पर परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है.

JPSC मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

CID के अनुसार JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अंकित CID थाना कांड संख्या 16/2026 में ऋतिक रोशन (29 वर्ष) और पंकज प्रशून (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच में इन दोनों के तार पहले से गिरफ्तार आरोपी और लालपुर स्थित "शिवांगन की पाठशाला" कोचिंग संस्थान के संचालक संजीत कुमार से जुड़े पाए गए हैं. CID का आरोप है कि संजीत कुमार के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने की साजिश से इनका संबंध सामने आया है.

JSSC-CGL मामले में भी दो गिरफ्तारी

इसी तरह JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े अंकित CID थाना कांड संख्या 01/2025 में राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. CID के अनुसार इन दोनों आरोपियों पर JSSC-CGL के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है. जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों की भी पड़ताल कर रही है.

दोनों मामलों में जांच जारी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JPSC और JSSC-CGL से जुड़े दोनों मामले CID की जांच के दायरे में हैं. एजेंसी लगातार साक्ष्य जुटाने और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी है. चार नई गिरफ्तारियों के बाद जांच को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में CID की जांच तेज, कोचिंग संचालकों से पूछताछ में खुलेगा भर्ती का नेटवर्क

क्या है मामला

JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच CID कर रही है. इसी क्रम में पहले भी कई लोगों से पूछताछ और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. अब ताजा कार्रवाई में चार और आरोपियों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि जांच एजेंसी मामले की विभिन्न कड़ियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें: JSSC CGL Case: आयोग के अधिवक्ता को CID का नोटिस, अभय तिवारी की पत्नी-भाई की जमानत पर फैसला सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >