चोरी के आरोप में तीन नाबालिग भेजे गये बाल सुधार गृह

कोलेबिरा पुलिस ने महुआ चोरी करने के आरोप में तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया. बताया गया कि कोलेबिरा निवासी अभय कुमार प्रसाद के गोदाम से शुक्रवार की रात दो क्विंटल महुआ की चोरी कर ली गयी थी.

कोलेबिरा : कोलेबिरा पुलिस ने महुआ चोरी करने के आरोप में तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया. बताया गया कि कोलेबिरा निवासी अभय कुमार प्रसाद के गोदाम से शुक्रवार की रात दो क्विंटल महुआ की चोरी कर ली गयी थी. इसकी जानकारी मिलने पर अभय कुमार प्रसाद ने तीनों के खिलाफ कोलेबिरा थाना में लिखित शिकायत की. कोलेबिरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों नाबालिगों को पहानटोली से महुआ के साथ पकड़ा. तीनों नाबालिगों को कोलेबिरा पुलिस द्वारा शनिवार को बाल सुधार गृह सिमडेगा भेजा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >