स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों नृत्य व संगीत से समां बांधा

बुढ़मू के बरौदी गांव में नव पल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव

बुढ़मू.

हमारे समय में सभी बच्चे स्कूल में बोरा बिछाकर पढ़ते थे. हमलोग झोला में किताब लेकर स्कूल जाते थे. वर्तमान समय में बच्चों को स्कूल में काफी सुविधाएं मिल रही हैं. अभी स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दिये जा रहे हैं. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने शनिवार को बुढ़मू के बरौदी गांव में नव पल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही. कहा कि संस्कार से पूरे विश्व में भारत देश की अलग पहचान है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं. वर्तमान झारखंड सरकार पिछड़ा समाज के बच्चों को स्टाईपन बंद कर दी है. जिससे यह साफ है कि राज्य सरकार बच्चों के हित में कार्य नहीं कर रही है. कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य व संगीत से सबका मन मोह लिया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. अतिथियों ने बच्चों से अपने घर के आसपास पौधरोपण करने का आग्रह किया. बच्चों ने तख्ती लिये दादा, दादी, नाना, नानी और माता-पिता के अपने जीवन में महत्व को दर्शाया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कमलेश राम, मनोज वाजपेयी, परीबा साहू, उत्पल शाहदेव, रामकुमार दुबे, संजय पटेल, गोपाल महतो, तपेश्वर मिश्रा, संतोष यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalicharan sahu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >