बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करायें : सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने राज्य के सभी डीसी और एसपी को यह निर्देश दिया है कि इन संस्थानों में ग्राहक लाइन लगाते हैं, तो सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित हो. सीएम को एक बैंक में कतार में लगे लोगों का वीडियो भेजा गया था. सीएम ने बैंकों के साथ-साथ हाट-बाजारों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >