Chhath Special Train: रेलवे चलाएगा रांची-जयनगर के बीच छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Chhath Special Train: छठ पूजा के मौके पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. इंडियन रेलवे की ओर से विशेष 20 कोचों वाली ट्रेन संचालित होगी. गाड़ी संख्या 08105 रांची से रात 9:50 बजे रवाना होगी. यह अगले दिन 3:15 बजे जयनगर पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08106 जयनगर से शाम 5 बजे चलकर अगले दिन 9 बजे सुबह बजे रांची पहुंचेगी.

Chhath Special Train: दिवाली खत्म होने के बाद देश के कई हिस्सों में महापर्व छठ की धूम दिखाई देने लगी है. इस कारण बिहार, झारखंड और यूपी की ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. इधर, झारखंड में छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची – जयनगर – रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन का फैसला किया है. इस ट्रेन का लाभ झारखंड के साथ-साथ बिहार को लोगों को भी मिलेगा.

9 नवंबर को रांची से जयनगर के लिए चलेगी ट्रेन

इस ट्रेन का रांची से जयनगर प्रस्थान रविवार को शाम 5 बजे होगा. वहीं बरौनी आगमन 8:50 बजे जबकि प्रस्थान 9 बजे रात को होगा. जसीडीह आगमन रात 12 बजकर 53 मिनट पर होगा. वहीं, वहीं से प्रस्थान 12:55 बजे होगा. ट्रेन का धनबाद आगमन सुबह 4:05 बजे प्रस्थान 4:15 बजे होगा. बोकारो स्टील सिटी आगमन 6:20 बजे होगी जबकि, प्रस्थान 6:25 बजे होगा. मूरी आगमन 7:25 बजे और प्रस्थान 7:27 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 9 बजे होगा .

छठ पूजा में घर पहुंचना होगा आसान

इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से छठ पर्व के मौके पर झारखंड और बिहार आने वाले यात्रियों काफी सहूलियत होगी. इन ट्रेनों में जनरेटर यान के 2 कोच हैं. इसके अलावा वातानुकूलित 3-टियर के 17 कोच होंगे. यह ट्रेन धनबाद, झाझा, बरौनी और दरभंगा होते हुए अपनी यात्रा पूरी करेगी.

Also Read: Amit Shah Rally: सिमरिया में अमित शाह की हुंकार, कहा- मार्च 2026 तक कर देंगे पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया, हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >