सीएचसी के पांच कर्मी कोरोना पॉजिटिव

सीएचसी के पांच कर्मी कोरोना पॉजिटिव

रातू : प्रखंड सीएचसी में कार्यरत पांच कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिसमें तीन नर्स व दो महिला सफाईकर्मी शामिल हैं. इससे सीएचसी में कार्यरत डाॅक्टर, नर्स, स्टाफ व अन्य कर्मियों में भय है.

सभी पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. बुधवार को सीएचसी परिसर को सैनिटाइज कर तत्काल प्रभाव से ओपीडी को बंद कर दिया गया है.

प्रभारी डाॅ सुजीत कश्यप ने बताया कि अगले तीन दिनों तक परिसर को सैनिटाइज किया जायेगा. उसके बाद ही ओपीडी चालू किया जायेगा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >