चतरा एसपी ने पिपरवार थाना का निरीक्षण किया

चतरा एसपी अमिनेष नथानी सोमवार शाम पिपरवार पहुंचे.

पिपरवार. चतरा एसपी अमिनेष नथानी सोमवार शाम पिपरवार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पिपरवार थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अभय कुमार से आपराधिक रिकार्ड से अवगत हुए. उन्होंने थाना प्रभारी को अपराध पर नियंत्रण का निर्देश दिया. उन्होंने थाना प्रभारी व समकक्ष अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए कई टिप्स भी दिये. श्री नथानी पुलिस जवानो से मिले. ड्यूटी के दौरान उन्हें होने वाली समस्याओं से भी अवगत हुए. बाद में वे पिपरवार थाना के नव निर्मित भवन को देखने पहुंचे. इस अवसर पर एसपी ने बताया कि नये भवन बन कर पूरी तरह तैयार है. बहुत जल्द पूरा कर थाना को नये भवन में शिफ्ट कर दिया जायेगा. ज्ञात हो कि पिपरवार थाना का नय आधुनिक भवन दो वर्ष पूर्व बन कर तैयार हो चुका है. बावजूद इसके अब तक थाना को नये भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है. चतरा एसपी बनने के बाद श्री नथानी का यह पहला पिपरवार दौरा है. मौके पर पिपरवार थाना के कई पुलिस अधिकारी व सीआइएसएफ पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >