चान्हो: घर में लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जल कर राख

परिवार पर टूटा कहर

चान्हो. चान्हो के मदरसा चौक स्थित तबरेज आलम के घर में शुक्रवार की सुबह आग लग गयी. इस घटना में करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात घर में ताला बंद कर तबरेज आलम सपरिवार चान्हो स्थित ससुराल गया था. अहले सुबह करीब पांच बजे उसके कमरे से धुआं उठता देख अगल-बगल के लोगों को घर में आग लगने की जानकारी मिली. इसकी सूचना तबरेज आलम को दी गयी. बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने से फर्नीचर, पलंग, खाद्यान्न, कपड़े व अलमारी में रखे ज्वेलरी व अन्य सामान जल कर राख हो गये. पुलिस को सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >