सरहुल के बाद बदलेगा झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, जानें कहां-कहां होगी बारिश

मौसम केंद्र के अलर्ट के मुताबिक, झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका है. इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है.

Jharkhand Weather Forecast: आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल के बाद झारखंड का मौसम बदल जायेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने प्रभात खबर को बताया कि झारखंड का अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. 2-3 दिन में उच्चतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ जायेगा. इसके बाद अगले दो दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड के इन इलाकों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र के अलर्ट के मुताबिक, झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका है. इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. इसके बाद 27 और 28 मार्च को भी वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. इस दिन राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather News: बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित,साहिबगंज में कटनी के बाद खेतों में भींग गयी रबी की फसल
रांची में 26 से 28 मार्च तक छाये रहेंगे बादल, वर्षा-वज्रपात की आशंका

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 26 मार्च से आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 27 और 28 मार्च को भी रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से घकर 17 डिग्री तक आ सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather Update: मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात से 2 की मौत, मां-बेटी समेत 3 महिलाएं घायल
अफगानिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, अफगानिस्तान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर के बीच बना हुआ है. हालांकि, झारखंड में कोई विशेष सिस्टम अभी मौजूद नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं वर्षा नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >