Ranchi news : आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

18 मई के लिए रांची समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

रांची. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे राज्य में अलग-अलग समय में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ तेज हवा व हल्की बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 18 मई यानी रविवार को राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने चार जिला गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में येलो अलर्ट तथा रांची सहित 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

रांची का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को गोड्डा, पाकुड़, दुमका, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम आदि जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ बारिश भी हुई. जबकि, राजधानी रांची में दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहे व मेघ गर्जन हुआ. शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा. यहां का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >