crime news : दुकान में घुस कर बुजुर्ग महिला से चेन की छिनतई

दो महिलाओं से बाइकरों ने छीनी चेन

वरीय संवाददाता, रांची़ पंडरा ओपी क्षेत्र के एक बुजुर्ग महिला के पशु आहार की दुकान में घुस कर दो अपराधियों में से एक सोने की चेन खींच कर फरार हो गया. इस संबंध में महिला के बयान पर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चेन छिनतई की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. शुक्रवार की सुबह महिला अपने घर के बाउंड्री वाल के अंदर पशु आहार की दुकान में झाड़ू लगा रही थी, उसी समय एक बाइक पर बिना हेलमेट के दो युवक पहुंचे. एक अपराधी दुकान के अंदर गया और महिला से पशु के लिए कैल्सियम की दवा की मांग की और उसी दौरान वह युवक महिला के गले से चेन छीना और भाग गया. अपराधियों के भागते ही महिला भी उनके पीछे निकली और शोर मचायी, लेकिन दोनों अपराधी फरार हो गये. इधर जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची. दूध लेने जा रही महिला से चेन की छिनतई रांची़ खेलगांव थाना क्षेत्र के डुमरदगा के समीप दूध लेने जा रही महिला से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीन लिया और फरार हो गये. इस संबंध में खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. भुक्तभोगी महिला का कहना है कि लोयोला स्कूल के पास खटाल में दूध लाने जा रही थी, इस दौरान हेलमेट पहने हुए बाइक सवार दो युवकों ने चेन छीन लिया और फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >