Ranchi News : महिला से शहीद मैदान के पास चेन की छिनतई

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

रांची. राजधानी में चेन छिनतई की घटना बदस्तूर जारी है. शनिवार को धुर्वा शहीद मैदान के पास सुबह 8.54 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली. शिकायत मिलने के बाद धुर्वा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की पड़ताल शुरू की. इसमें बदमाश कैद हुए हैं. दोनों हेलमेट पहने हुए थे. इस आधार पर धुर्वा पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ में जुट गयी है. घटना के पहले महिला मुंबई से आयी अपनी बहन के साथ मछली लेने गयी थी. कार से उतरकर मछली लेकर आने के बाद रास्ते में बदमाशों ने उससे चेन छीन ली. जिस समय महिला मछली लेकर आ रही थी, उस वक्त भी दोनों बदमाश महिला के पास गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >