भाजपा के जीत पर बंगाल सीमा पर जश्न

समीपवर्ती बंगाल सीमा पर तुलीन झालदा में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशियां मनायी.

सिल्ली. पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत पर मुरी के समीपवर्ती बंगाल सीमा पर तुलीन झालदा में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशियां मनायी. झालदा और तुलीन के चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई, रंग अबीर लगाकर और पटाखे जलाकर होली दिवाली मनाई, भाजपा के जिला कमेटी के मोतीलाल महतो, झालदा के संजय सिंहदेव, सुजय बनर्जी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने हिम्मत दिखाई है यह जनता की जीत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल अब एक नये युग की शुरुआत करेगा. पुरुलिया जिला के सभी नौ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. बागमुंडी विधानसभा में भाजपा के रोहिदास महती ने टीएमसी के सुशांतो को हराया तो जयपुर विधानसभा में विश्वजीत महतो ने टीएमसी के अर्जुन महतो को हराया. समाचार लिखे जाने तक सभी विजयी उम्मीदवार प्रदेश कार्यालय में जरूरी बैठक में लगे हुए थे. वोटों की गिनती को लेकर बंगाल के सीमा पर मुरी सिल्ली में कौतूहल रहा. लोग चुनावी रुझान और नतीजे जानने के लिए टीवी और मोबाइल से चिपके रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >