प्रखंड अंतर्गत कुंदी गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का 22वां स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम ने मनाया गया. हिंदू नवयुवक संघ कुंदी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली. वहीं पूजा-अर्चना के बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भंडारा किया गया. पंडित शत्रुघ्न पांडेय के नेतृत्व में पूजा-अर्चना व अन्य अनुष्ठान किये गये. कार्यक्रम में शामिल अतिथि प्रखंड प्रमुख किरण उरांव, कृष्णा राम तिवारी सहित अन्य अतिथियों को चुनरी ओढ़ा कर आयोजकों ने स्वागत किया. इसके बाद मंदिर प्रांगण से जयकारे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल महिलाएं कलश लिये करीब तीन किलोमीटर यात्रा कर स्थानीय नदी पहुंची और कलश में जल भर कर पुनः मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया. कलशयात्रा में किशोर गोप, जगदीश गोप, महिन्द्र सिंह, विन्देश्वर गोप, राकेश गोप, आनंद गोप, पवन गोप, सुरेंद्र सिंह, दीपू गोप,पंकज गोप, शिवनाथ गोप, बंधन गोप, बासू गोप, हिरा गोप आदि शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.