शांति और सौहार्द्र से मनायें बकरीद : डीएसपी

थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

प्रतिनिधि, खलारी.

थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता पुलिस उप अधीक्षक रामनारायण चौधरी ने की. डीएसपी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें. सोशल मीडिया की फेक सूचना से बचें. कुर्बानी के बाद अपशिष्टों का सही तरीके से निस्तारण करें. संभव हो तो उसे जमीन में गाड़ दें. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को देर रात में मोबाइल नहीं देने की अपील की. वहीं आम लोगों से कुछ भी गैरकानूनी बात कहीं दिखे तो गुप्त तरीके से पुलिस को सूचित करने की अपील की. सूचना देनेवाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. वहीं थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रामकुमार वर्मा ने कहा कि वैसा कोई आचरण नहीं करें, जो दूसरों को अच्छा नहीं लगता हो. कहा कि हम सबों को अपने शहर खलारी में शांति और भाईचारे की चिंता करनी चाहिए. दूसरे शहर की अशांति का असर अपने शहर में नहीं पड़ने दें. बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द्र से मनायें. जिप सदस्य सरस्वती देवी ने महिलाओं को अपनी जवाबदेही का स्मरण कराया. मुखिया तेजी किस्पोट्टा ने कहा कि कानून व्यवस्था पुलिस की ड्यूटी है न कि मुखिया की. समिति के अन्य सदस्यों ने क्षेत्र के कई मुद्दों, असामाजिक तत्वों का सार्वजनिक जगहों पर जमावड़ा, अनुज्ञप्ति प्राप्त शराब दुकानों की स्थिति आदि पर चर्चा की. बैठक में पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ इरशाद, सीओ के प्रतिनिधि असीत कुमार शाहदेव, पंसस किरण देवी, बशीर, श्यामसुन्दर सिंह, इंदिरा देवी, श्यामजी महतो, अनिल गंझू, तनवीर आलम, विकास दुबे, फयाजुद्दीन सिद्दिकी, इम्तियाज अंसारी, इस्माइल अंसारी, कार्तिक पांडेय, विक्की सिंह, दिलीप पासवान, मुन्ना देवी, दीपशिखा देवी, ममता केशरी, सरिता सिंह, जयंती देवी, शिवनाथ मुंडा, शिवप्रसाद चौहान, सरोजिनी देवी, नीलू देवी, बेबी देवी, कमलेश महतो आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे.

खलारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

22 खलारी 03, थाना में शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोग.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >