ड्यूटी के दौरान बीमार हुए सीसीएल कर्मी का निधन

डकरा परियोजना में इपी फिटर के पद पर कार्यरत भजोराम गौड़ (59) का शनिवार शाम को निधन हो गया.

डकरा. डकरा परियोजना में इपी फिटर के पद पर कार्यरत भजोराम गौड़ (59) का शनिवार शाम को निधन हो गया. वह ड्यूटी पर थे और क्रेन लेकर काम करने जा रहे थे. इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गयी तो सहकर्मियों ने मोहननगर डकरा स्थित आवास पहुंचा दिया. आवास में स्थिति नाजुक होने पर डकरा अस्पताल लाया गया, जहां उनका निधन हो गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं. समाचार लिखे जाने तक श्रमिक नेता गोल्टेन प्रसाद यादव, अब्दुल्ला अंसारी, प्रेम कुमार, कृष्णा चौहान, सुनील कुमार सिंह, हलीम खान आदि अस्पताल पहुंचकर आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर बैठे थे. मृतक ओड़िशा के गंजाम जिले का रहने वाले था और यहां सिर्फ पत्नी साथ रहता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >