छह कोल ब्लॉक से 40 मीट्रिक टन कोयले का खनन करेगा सीसीएल

सीसीएल अगले दो से तीन साल में नये छह कोल ब्लॉक से खनन शुरू कर देगा.

रांची : सीसीएल अगले दो से तीन साल में नये छह कोल ब्लॉक से खनन शुरू कर देगा. इसकी क्षमता 40 मीट्रिक टन होगी. इन कोल ब्लॉकों को शुरू करने के लिए सीसीएल ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसमें सबसे अधिक क्षमता संघमित्रा ओपेन कास्ट की है. इससे करीब 20 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन हर साल हो सकेगा.

सीएमडी ने यूनियनों को रोड मैप से अवगत कराया : सीसीएल के नये सीएमडी पीएम प्रसाद ने कंपनी में मजदूरों का प्रतिनिधित्व करनेवाली यूनियनों को रोड मैप से अवगत कराया है. उन्हें बताया गया कि कंपनी की अगले तीन-चार साल की क्या योजना है. सीसीएल क्या नया करनेवाला है. इसमें छह नयी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी है.

अंडर ग्राउंड माइंस में नयी तकनीकी का प्रयोग होगा : सीसीएल के अंडर ग्राउंड माइंस में नयी तकनीकी का प्रयोग किया जायेगा. पिपरवार में दो सेट कंटीन्यूस माइनर लगाया जायेगा. परेज ईस्ट में एक सेट कंटीन्यूस माइनर का उपयोग होगा. पतरातू एबीसी यूजी में लॉग वाल माइनर लगाया जायेगा.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >