2026-27 में जातीय जनगणना और परिसीमन जरूरी : राजेंद्र प्रसाद

मूलवासी सदान मोर्चा का आंदोलन रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्यव्यापी जनजागरण के लिए पंचायतों व गांवों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा.

बेड़ो.

मूलवासी सदान मोर्चा का आंदोलन रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्यव्यापी जनजागरण के लिए पंचायतों व गांवों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा. उक्त बातें बेड़ो में रविवार को प्रेस वार्ता में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में मूलवासी सदानों के अधिकार लगातार दबाये जा रहे हैं. इसके खिलाफ व्यापक संघर्ष छेड़ा जायेगा. उन्होंने 2026-27 में जातीय जनगणना को जरूरी बताया. उन्होंने जातीय जनगणना के आधार पर परिसीमन करने की मांग की. कहा कि झारखंड में लोकसभा सीटों को 14 से बढ़ाकर 28 और विधानसभा सीटों को 81 से बढ़ाकर 160 किया जाना चाहिए. कहा कि झारखंड में ओबीसी की आबादी लगभग 55 प्रतिशत होने के बावजूद आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है. जबकि कई जिलों में यह शून्य तक पहुंच गया है. कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि झारखंड के हर मूलवासी-सदान के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है. मौके पर विशाल कुमार सिंह, धनंजय कुमार राय, नवदीप महतो, विश्वनाथ गोप, कोरेश मिर्धा, उमेरा खातून, बसंती देवी, गौरव खन्ना, सारूल खन्ना, जलील अंसारी, अशोक महतो, नियामत अंसारी, शशि महतो, मुरारी गुप्ता, चंदन प्रसाद व विशाल कुमार साहू मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >