मारपीट और चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस

किशोरगंज हरमू रोड निवासी महिला सुमन चौधरी ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और चोरी के आरोप में सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज कराया है.

रांची. किशोरगंज हरमू रोड निवासी महिला सुमन चौधरी ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और चोरी के आरोप में सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज कराया है. केस में आरोपी अखिलेश चौधरी, सरिता चौधरी, बजरंग चौधरी और किरण चौधरी को बनाया गया है. दर्ज केस के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार केस में आरोपी पक्ष के लोग महिला के ससुराल पक्ष के हैं. महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि घटना के दौरान वह अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी. इसी दौरान महिला के पिता बैंक में पैसा जमा कराने में सहयोग करने के लिए अपनी बेटी को ले जाने वहां आये थे. लेकिन आरोपी पक्ष के लोग महिला के पिता से किसी बात को लेकर मारपीट करने लगे. जब महिला बीच- बचाव में आयी, तो आरोपियों के उसके साथ भी मारपीट कर सोने की चेन की चोरी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >