Ranchi News : सदर अस्पताल में शुरू होगा 28 बेड का कार्डियोलॉजी वार्ड

Ranchi News : सदर अस्पताल में 28 बेड का कार्डियाेलॉजी विंग तैयार किया जा रहा है. इस विभाग को 21 अक्तूबर के बाद कभी भी शुरू किया जा सकता है.

रांची. सदर अस्पताल में 28 बेड का कार्डियाेलॉजी विंग तैयार किया जा रहा है. इस विभाग को 21 अक्तूबर के बाद कभी भी शुरू किया जा सकता है. इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस विभाग के शुरू होने से हृदय रोगियों को अब सिर्फ रिम्स पर निर्भर नहीं रहना होगा. सदर अस्पताल में भी हृदय रोगियों का इलाज संभव हो जायेगा. वहीं, रिम्स का लोड भी कम होगा. यहां बता दें कि सदर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विंग में गंभीर हृदय रोगियों के लिए 10 बेड का आइसीयू विंग भी होगा. यह पूरा विभाग पांचवें तल्ले पर बनाया जा रहा है. यहीं, कैथलैब बनाने के लिए जगह चिह्नित की गयी है. वार्ड, कैथलैब और हृदय जांच की सभी सुविधा पांचवें तल्ले पर होगी. यानी इन सभी सुविधाओं के शुरू होने के बाद सदर अस्पताल में एंजियोग्राफी जांच और एंजियोप्लास्टी (स्टेंट लगाने की प्रक्रिया) की सुविधा मिलने लगेगी.

1,255 रुपये में इको कार्डियोग्राफी की जांच

सदर अस्पताल में 1,255 रुपये में इको कार्डियोग्राफी की जांच शुरू हो गयी है. इसीजी के बाद डॉक्टरों को लगेगा कि मरीज की इको जांच भी जरूरी है, तो वह इस जांच को करायेंगे. इसके बाद भी कुछ स्पष्ट नहीं हो पायेगा, तो एंजियोग्राफी की जांच करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >