दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर कार व स्कूटी चोरी

आइटीआइ रोड बेड़वारी न्यू कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े 11 बजे कुलदीप साहू के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने कार व स्कूटी चोरी कर भाग गये.

अनगड़ा.

आइटीआइ रोड बेड़वारी न्यू कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े 11 बजे कुलदीप साहू के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने कार व स्कूटी चोरी कर भाग गये. श्री साहू ने बताया कि स्विफ्ट कार जेएच 01डीएच 9362 व एक्टिवा स्कूटी जेएच 01डीजे 2072 उसके नये घर के अंदर पार्किंग में खड़े थे. सुबह 10 बजे तक सबकुछ ठीक था. 11.30 बजे गेट का ताला टूटा मिला और दोनों वाहन गायब थे. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौतम रजवार पहुंचे और छानबीन की. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिंग रोड से सटे इस इलाके में दिनभर असामाजिक तत्वों का आवागमन होता है. जुआ व शराब का धंधा भी बेधड़क चल रहा है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >