सिल्ली के गांवों में कुपोषण के खिलाफ चला अभियान

सिल्ली प्रखंड के विभिन्न गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों में कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

सिल्ली. हिंडालको एवं राजकुमारी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिल्ली प्रखंड के विभिन्न गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों में कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को प्रखंड के जारू आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया गया. राजकुमारी फाउंडेशन की सुप्रिया ने बताया कि कुपोषण से प्रभावित बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर केंद्रित है. यह अभियान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से चलाया जाता है, जिसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार और रोकथाम करना है. वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेविकाएं विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के हित में कार्य कर रही हैं. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका कल्याणी देवी, प्रियंका, सनी, अपूर्वा आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >