देश के 11 राज्यों में धोबी समाज को एससी में शामिल कराने को लेकर चलेगा चरणबद्ध आंदोलन

अखिल भारतीय धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को कांके के सुकुरहुटू में स्व रामचंद्र बैठा जीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ.

प्रतिनिधि, कांके.

अखिल भारतीय धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को कांके के सुकुरहुटू में स्व रामचंद्र बैठा जीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ. अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा ने की. सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों ने दीप जलाकर व बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर व बाबा संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. प्रथम सत्र में विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों ने राज्य में चल रही सामाजिक कार्य का लेखा-जोखा पेश किया. द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय महासचिव अंता राम ने सम्मेलन की महत्ता व देश के विभिन्न राज्यों में होनेवाले कार्यक्रमों व राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी की घोषणा की. श्री कनौजिया ने कहा कि धोबी समाज देश के 11 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों में ओबीसी में शामिल हैं. उक्त राज्यों में समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही. मौके पर राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राजेंद्र आहिरे, राष्ट्रीय महासचिव अंता राम, कन्हैयालाल चैहान, राकेश कुमार आर्य, पंपाणा राव, एकसाथ बोरसे, सदाशिव ठाकरे, अरुण कनौजिया, राम विजय कनौजिया, शैलेंद्र कुमार कनौजिया, चंदन बैठा, सहित विभिन्न प्रदेशों व झारखंड के विभिन्न जिलों के लोग उपस्थित थे.

धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

फोटो, दीप जला कर सम्मेलन का शुभारंभ करते राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया व अन्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >