Ranchi News : धनतेरस में चमकेगा सर्राफा बाजार

धनतेरस में सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इस कारण इसकी बिक्री खूब होती है. धनतेरस में सर्राफा बाजार में धूम रहेगी.

सोना-चांदी की खरीद में उमड़ी भीड़, गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर बढ़ा निवेश

ऑफरों की बरसात से दुकानदारों में उत्साह, इस बार रिकॉर्ड कारोबार की उम्मीद

लाइफ रिपोर्टर @ रांची धनतेरस में सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इस कारण इसकी बिक्री खूब होती है. धनतेरस में सर्राफा बाजार में धूम रहेगी. इसे लेकर सर्राफा बाजार में उत्साह है. साथ ही राजधानीवासियों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी तैयारी की है. लोग जम कर बुकिंग भी करा रहे हैं. खास बात है कि लोग निवेश की दृष्टि से गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर जोर दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि खास बात यह है कि कभी भी जरुरत होने पर इसे आसानी से भुनाया जा सकता है. साथ ही कीमत भी बेहतर मिल जाती है.

बाजार में ऑफरों की बारिश

बाजार में ऑफरों की बारिश हो चुकी है. कहीं डायमंड में कुल कीमत पर 20 प्रतिशत तक छूट मिल रही है, तो कहीं गोल्ड में जीरो प्रतिशत से लेकर काफी कम मेकिंग चार्ज का ऑफर चल रहा है. लोग भी मनपसंद खरीदारी के लिए एडवांस बुकिंग कराने लगे हैं. दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस के दौरान लगन की भी खरीदारी होती है. इससे अच्छी बिक्री का अनुमान है. इस दौरान पूरे सेक्टर में सबसे अधिक हिस्सेदारी सर्राफा बाजार की होती है.

लाइटवेट कलेक्शन की पूरी रेंज

सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हर जगह लाइटवेट कलेक्शन की पूरी रेंज है. एंटीक ज्वेलरी भी लाइटवेट में उपलब्ध है. चेन दो ग्राम से, फिंगर रिंग 1.5 ग्राम, इयर रिंग दो ग्राम और मंगल सूत्र दो ग्राम से ही शुरू है. वेडिंग सेट 35 ग्राम से शुरू है. इनमें इयर रिंग, फिंगर रिंग, बैंगल्स, मंगल सूत्र शामिल है. डायमंड में सिंगल डायमंड सॉलिटेयर कलेक्शन पसंद किया जाता है, जिसमें इयर रिंग, फिंगर रिंग, नोज पिन, लॉकेट से लेकर कई ज्वेलरी उपलब्ध हैं.

झारखंड में सालाना कारोबार करीब 5000 करोड़

ज्वेलरी की खरीदारी में लोग पीछे नहीं है. फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी से लेकर हीरे की खरीदारी लोग खूब करते हैं. जानकारों का कहना है कि पूरे झारखंड में ज्वेलरी का सालाना कारोबार लगभग 5000 करोड़ से अधिक पहुंच गया है. जबकि, प्रति माह का आंकड़ा लगभग 416.66 करोड़ रुपये है. कुल बिक्री में रांची की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत है. यानी लगभग 166.53 करोड़ रुपये प्रति माह. धनतेरस में यह सेक्टर और ग्रोथ करेगा.

धनतेरस और लगन में होती है सबसे अधिक बिक्री

पूरे साल में ज्वेलरी की खरीदारी धनतेरस, लगन और अक्षय तृतीया में अच्छी होती है. कुल बिक्री में सोने की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत, तो डायमंड की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है. यही नहीं, लोग गोल्ड एक्सचेंज पर भी जोर देने लगे हैं. पुराने सोने को अपग्रेड कर नयी ज्वेलरी खरीद रहे हैं. कुल खरीदारी में लगभग 15 प्रतिशत लोग एक्सचेंज कर ज्वेलरी खरीद रहे हैं. कोट : बाजार में रौनक लौट आयी है. धनतेरस और दीपावली के बाद भी सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने की संभावना है. इस कारण इस बार धनतेरस में खरीदारी के प्रति लोगों का बेहतर रुझान देखने को मिलेगा. प्रवीण लोहिया, उपाध्यक्ष, झारखंड चेंबर

यह ऑफर हैं खास

-हीरे के गहनों की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट. -सोने के गहनों की मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक और फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट. -खरीदारी पर लकी ड्रॉ में शामिल होकर कार और स्कूटी जीतने का मौका. -चांदी के ज्वेलरी पर फ्लैट 10 प्रतिशत की छूट. -एक ग्राम गोल्ड पर एक ग्राम सिल्वर मुफ्त पायें. -दो लाख रुपये से अधिक के डायमंड की खरीद पर पर्सनलाइज्ड 18 कैरेट गोल्ड उपहार में मिलेगा. -डायमंड वैल्यू पर 25 प्रतिशत की छूट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >