रांची में आदिवासी संगठनों की रैली से पहले बड़ा सड़क हादसा, NH-33 पर चार की मौत, दर्जनभर घायल

Bundu Road Accident: बुंडू में आदिवासी संगठन द्वारा आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे लोगों की गाड़ी NH-33 पर गोसाईडीह के पास पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है.

Bundu Road Accident, रांची, (बुंडू, आनंद राम महतो): रांची के बुंडू में आदिवासी संगठन द्वारा कुड़मी समुदाय के विरोध में आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईडीह के पास की है, जहां तेज रफ्तार में जा रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

चार की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, थानेदार राम, इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा सहित आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

Also Read: रामगढ़ में सड़क मरम्मत बनी मुसीबत: बिना सूचना शुरू हुआ काम, घंटों जाम में फंसे रहे यात्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >