जमीन विवाद में देवर ने पीट कर भाभी को किया घायल

थाना क्षेत्र के इतवार बाजार निवासी पुष्पराज उपाध्याय ने अपनी भाभी मसोमात प्रिया देवी (35) को बुधवार की रात लगभग नौ बजे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

रातू.

थाना क्षेत्र के इतवार बाजार निवासी पुष्पराज उपाध्याय ने अपनी भाभी मसोमात प्रिया देवी (35) को बुधवार की रात लगभग नौ बजे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला को सिर व हाथ में गंभीर चोटें आयी है. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है. जानकारी अनुसार बुधवार को किसी जमीन की बिक्री को लेकर देवर-भाभी में कहा-सुनी हो गयी. विवाद बढ़ गया. इसके बाद बाद नशे में धुत देवर पुष्पराज ने डंडे से भाभी पर हमला कर दिया. प्रिया ने किसी तरह पड़ोसी के घर जाकर अपनी जान बचायी. इधर घटना की जानकारी पीड़िता की पुत्री ने फोन कर रातू पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया. जबकि घायल प्रिया को रातू सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >