झारखंड के निजी स्कूलों में BPL कोटा के छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के बाद अभिभावकों को भरे गये फॉर्म को संबंधित स्कूलों में जमा करना होगा. वहीं, डीएसई कार्यालय की ओर से भी सभी स्कूलों में तय सीटों का ब्योरा भेज दिया गया है.

रांची : झारखंड के निजी स्कूलों में बीपीएल कोटा के छात्रों के नामांकन के लिए कल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इच्छुक अभिभावक 22 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से www.dseranchi.com पर आवेदन कर सकते हैं. जबकि, 25 फरवरी तक संबंधित स्कूल के कार्यालय में आवेदन की प्रति जमा कर सकते हैं.

नियमानुसार, नर्सरी व एलकेजी में नामांकन के लिए बच्चों की उम्र सीमा 3 वर्ष 6 माह से 4 वर्ष 6 माह के बीच तय की गयी है. वहीं, कक्षा एक में नामांकन के लिए 5 वर्ष 6 माह से लेकर 7 वर्ष तय है. बता दें कि आवेदन करने के बाद अभिभावकों को भरे गये फॉर्म को संबंधित स्कूलों में जमा करना होगा. वहीं, डीएसई कार्यालय की ओर से भी सभी स्कूलों में तय सीटों का ब्योरा भेज दिया गया है.

Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद, प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी, सरकारी स्कूल खुले
स्कूलों को सीट खाली रखने का निर्देश

सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि 25 फीसदी सीट आरटीई के नियमानुसार खाली रखना है. साथ ही साथ ये भी कहा गया है कि अभिभावकों से मिले आवेदन के बाद प्राप्त रशीद को कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा. तो वहीं, अभिभावकों को भी जन्म प्रमाणपत्र, के साथ आवासीय प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र आवेदन के साथ जमा करना होगा.

बनाया जाएगा हेल्प डेस्क

आवेदकों की सुविधा के लिए जिला समाहरणालय कार्यालय परिसर में एक हेल्प डेस्क बनाया जाएगा. ताकि उन्हें दाखिले से संबंधित सभी जानकारी दी जा सके. प्रशासन ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने घर से अधिकतम छह किलोमीटर की दूरी तक के ही स्कूल में आवेदन करें.

इनका होता है नामांकन :

नामांकन के लिए किये गये प्रावधान के अनुरूप वंचित समूह (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40 प्रतिशत से अधिक नि:शक्तायुक्त एवं अनाथ बच्चे)एवं कमजोर वर्ग (जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 72 हजार से कम हो) का नामांकन लिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >