फंदे से लटकता मिला चतरा के पूर्व डीडीसी का शव, बीमारी से थे परेशान

रांची के लालपुर में पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बीमारी से परेशान थे मृतक.

रांची. पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से लटकता उनके घर में मिला. वह लालपुर थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू पार्क के पास स्थित विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में रहते थे. घटना की सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

बीमारी को लेकर थे परेशान

पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान थे. वह अक्सर इसकी चर्चा लोगों से किया करते थे. वह अपार्टमेंट में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना में रहती हैं.

नौकरानी ने पंखे से लटकता देखा

सुबह करीब नौ बजे जब नौकरानी उनके घर पहुंची तो कमरे में सुनील कुमार सिंह को पंखे से लटकता देख उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >