10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन तथा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
मांडर.
डीएवी पब्लिक स्कूल कंदरी में शुक्रवार को 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन तथा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची के प्राचार्य नीरज सिन्हा. विशिष्ट अतिथि नीना सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. सातवीं व नौवीं कक्षा के छात्रों ने गीत, नृत्य व अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. स्कूल के निदेशक डॉ राजेश दत्त ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्हें परीक्षा के भय को मन से निकालने, समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी. सभी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन रेहाना खातून तथा रमीसा ने किया. मौके पर शेख मोहम्मद टाइगर, सचिव अर्चना दत्त, उप प्राचार्य संगीता सिंह, शमशेर खान, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, नीलम कुमारी, वंदना कुमारी, रीता गिरी, शिव भजन, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, राजेंद्र कुमार, नीतू पाठक, सुबोध कुमार, पूपेन खलखो, हेमलता, सुनैना सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।