भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने सन्नी टोप्पो, कार्यभार संभालते ही 2029 के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पदभार संभाला. उन्होंने 2029 के आगामी चुनावों में भाजपा की जीत के लिए जनजाति समाज के संकल्प को रेखांकित किया.

रांची. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यभार संभाला. इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज, पूजा-अर्चना और डंडा कट्टना अनुष्ठान के साथ उन्हें कार्यालय में प्रवेश कराया गया. पद ग्रहण समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के लोग भी मौजूद रहे.

बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस पर साधा निशाना

समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पैसे के बल पर झारखंड आंदोलन को खरीदने का काम किया, जबकि झामुमो ने इसे बेच दिया. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य का निर्माण कर आदिवासियों का सम्मान किया. उन्होंने यह भी कहा कि देश की पहली जनजातीय महिला को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने आदिवासी समाज को गौरव दिलाया है.

बाबूलाल मरांडी ने राज्य में आदिवासी जनसंख्या में कमी को लेकर चिंता जतायी और इसे एक बड़ी चुनौती बताया.

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घर-घर दीया जलाने का आह्वान

भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सन्नी टोप्पो को बधाई देते हुए 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर घर में आशीर्वाद का दीया जलाने का आह्वान किया. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनजाति समाज के उत्थान के लिए काम किया है.

कार्यभार संभालने के बाद सन्नी टोप्पो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2029 के आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने के लिए जनजाति समाज कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा.

कार्यक्रम में बालमुकुंद सहाय, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, मुनेश्वर साहू, अशोक बड़ाइक, आरती कुजूर, रामकुमार पाहन, गंगोत्री कुजूर, रमेश सिंह, विंदेश्वर, रवि मुंडा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >