बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बचाव में उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कही यह बात

bjp state president deepak prakash defends baghmara mla dhullu mahto. भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के झारखंड (Jharkhand) प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) बाघमारा (Baghmara) के विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahto) के बचाव में उतर आये हैं. उन्होंने झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) पर आरोप लगाया कि वह हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार के इशारे पर उनकी पार्टी के विधायक को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahto) को बेवजह फंसाया जा रहा है. श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार (Hemant Soren Government) के इशारे पर पुलिस पदाधिकारी नंगा नाच कर रहे हैं.

रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के बचाव में उतर आये हैं. उन्होंने झारखंड पुलिस पर आरोप लगाया कि वह हेमंत सोरेन की सरकार के इशारे पर उनकी पार्टी के विधायक को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो को बेवजह फंसाया जा रहा है. श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर पुलिस पदाधिकारी नंगा नाच कर रहे हैं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के उम्मीदवार श्री प्रकाश ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बन गये हैं. सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. पुलिस वाले हर रोज इरादतन भाजपा के एक विधायक को परेशान कर रहे हैं. श्री प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित कर रही है, जो सरकार के इशारे पर कानून से इतर काम कर रहे हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी यदि मर्यादाओं का उल्लंघन किया, तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी.

उल्लेखनीय है कि बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. कुछ मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, तो कुछ मामलों में जमानत नहीं मिली है. ढुल्लू महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर छापामारी कर रही है. उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया जा रहा है. ढुल्लू महतो भूमिगत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >