BJP Parivartan Yatra: हूल क्रांति की धरती साहिबगंज से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे अमित शाह

BJP Parivartan Yatra: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह हूल क्रांति की धरती साहिबगंज से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे.

BJP Parivartan Yatra: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे. शुक्रवार (20 सितंबर) को हूल क्रांति की धरती साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान से संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे. गिरिडीह के झारखंड धाम में धनबाद प्रमंडल परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

12 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली पहुंचेंगे अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मीडिया विभाग के प्रमुख शिवपूजन पाठक ने बताया है कि गृह मंत्री 20 सितंबर को हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह जाएंगे. साहिबगंज से वह गिरिडीह जाएंगे और वहां से धनबाद प्रमंडल के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. शुक्रवार को दिन में 12 बजे स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की जन्मस्थली पर जाकर अमित शाह उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. यहां से साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान जाएंगे.

साहिबगंज से शुरू होगी संताल परगना परिवर्तन यात्रा की शुरुआत

अमित शाह दिन में 12:30 बजे साहिबगंज से संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे. वहीं, एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दिन में 3:00 बजे अमित शाह गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम चले जाएंगे. झारखंड धाम में वह 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे. यहीं से धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे.

Also Read

झारखंड BJP ने दिया नारा- न सहेंगे, न करेंगे, बदल के रहेंगे, 20 सितंबर से निकलेगी परिवर्तन यात्रा पर

झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP कैसे करेगी प्रत्याशियों का चयन, इस रणनीति के तहत जाएगी जनता के बीच

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >