नड्डा की नयी टीम में रघुवर दास बने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशा लकड़ा बनीं राष्ट्रीय सचिव

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सचिव और महामंत्रियों का किया एलान है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं राष्ट्रीय सचिव में रांची की मेयर आशा लकड़ा का नाम भी शामिल हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव किया है. नयी सूची में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन- महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव शामिल हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और राष्ट्रीय सचिव में रांची की मेयर आशा लकड़ा का नाम भी शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मध्य प्रदेश के सौदान सिंह, ओडिशा के बैजयंत पांडे, छत्तीसगढ़ से सांसद सरोज पांडेय, यूपी से सांसद रेखा वर्मा, तेलंगाना के डीके अरुणा, नागालैंड के एम चौबा केरल के एओ अब्दुल्ला कुट्टी, यूपी के लक्ष्मीकांत बाजपाई, छत्तीसगढ़ की लता उसेंडी और यूपी से विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर भी शामिल हैं. इसके अलावा अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी, और राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है.

आशा लकड़ा का भी बीजेपी में बढ़ा कद

नए बदलाव पर गौर करें तो रांची की मेयर आशा लकड़ा का भी बीजेपी में कद बढ़ गया है. आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय सचिव की लिस्ट में विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविन्द मेनन, पंकजा मुंडे, डॉ नरेन्द्र सिंह रैना, डॉ अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओमप्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेन्द्र सिंह नागर और अनिल अंटोनी का नाम भी शामिल है.

कुछ को संगठन से किया गया पद मुक्त

नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है. सूची में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं. भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद मुक्त कर दिया है. वहीं, बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को भी पार्टी उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है. बता दें कि पार्टी ने यह फेरबदल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया है. पार्टी ने उन्हीं को संगठन से पदमुक्त किया है, जिन्हें चुनाव लड़ना है.

यहां देखें पूरी सूची

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

1. डॉ रमन सिंह

2. वसुंधरा राजे

3. रघुवर दास

4. सौदान सिंह

5. वैजयंत पांडे

6. सरोज पाण्डेय

7. रेखा वर्मा

8. डीके अरुणा

9. एम चौबा एओ

10. अब्दुल्ला कुट्टी

11. लक्ष्मीकांत बाजपेयी

12. तारिक मंसूर

13. लता उसेंडी

राष्ट्रीय महामंत्री

1. अरुण सिंह

2. कैलाश विजयवर्गीय

3. दुष्यंत कुमार गौतम

4. तरुण चुग

5. विनोद तावड़े

6. सुनील बंसल

7. संजय बंदी

8. राधामोहन अग्रवाल

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

I. बीएल संतोष

राष्ट्रीय सह – संगठन महामंत्री

1. शिवप्रकाश

राष्ट्रीय सचिव

1. विजया राहटकर

2. सत्या कुमार

3. अरविन्द मेनन

4. पंकजा मुंडे

5. डॉ नरेन्द्र सिंह रैना

6. डॉ अल्का गुर्जर

7. अनुपम हाजरा

8. ओमप्रकाश धुर्वे

9. ऋतुराज सिन्हा

10. आशा लकड़ा

11. कामाख्या प्रसाद तासा

12. सुरेन्द्र सिंह नागर

13. अनिल अंटोनी

कोषाध्यक्ष

1. राजेश अग्रवाल

सह-कोषाध्यक्ष

1. नरेश बंसल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >