चान्हो. मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम को लेकर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को बीजुपाड़ा में भाजपा की बैठक हुई. बैठक में दीपक प्रकाश ने आगामी लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को लेकर चर्चा की. वहीं कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया. कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मूलमंत्र के साथ हम सभी को काम करना होगा. बैठक में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सन्नी टोप्पो आदि ने अपने-अपने विचार रखे. मौके पर विनय कुमार, सतानंद सिंह व हेमंत शाही आदि आदि मौजूद थे.
बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम के तहत भाजपा की बैठक

Birsa Munda
Copied link
कई निर्णय लिये