Political news : समाज में विभाजन करने की कोशिश कर रही भाजपा : झामुमो

भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे : झामुमो

रांची. झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है. श्री पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, साम्यवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को बनाये रखना हर दल का दायित्व है. उन्होंने भाजपा पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता अब समझने लगी है कि भाजपा किस प्रकार चुनावी लाभ के लिए समाज में विभाजन करने की कोशिश कर रही है.

घुसपैठ पर गृह मंत्रालय को जवाब देना चाहिए

उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा एक बार फिर अपनी घृणित सांप्रदायिक राजनीति को हवा देने का प्रयास कर रही है. श्री पांडेय ने झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा द्वारा उठाये जा रहे सवाल को चुनावी प्रोपेगेंडा करार दिया. कहा : जब केंद्र में भाजपा की सरकार पिछले 10-11 वर्षों से है, तो अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है. इसके बावजूद अगर घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं, तो इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय को देना चाहिए. श्री पांडेय ने पहलगाम घटना का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदारी तय करने के बजाय भाजपा धर्म की आड़ लेकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस प्रपंच को समझें और संविधान की मूल भावना को बनाये रखने के लिए एकजुट रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >