हेमंत सोरेन पर भाजपा ने किया पलटवार, याद दिलायी शिबू सोरेन और कांग्रेस के कारनामे

bjp counter attacks hemant soren remembers him records of shibu soren and congress : भाजपा (BJP) प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो (JMM) रिश्वतकांड भारत की संसदीय राजनीति का एक काला अध्याय है. उन्होंने कहा कि झामुमो को याद रखना चाहिए कि उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने आजादी के बाद एक सौ से ज्यादा बार चुनी हुई प्रदेश सरकारों को बर्खास्त किया है.

रांची : राजनीति में शुचिता से संबंधित झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान पर प्रदेश भाजपा ने पलटवार किया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बुधवार (11 मार्च, 2020) को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके नेता को राजनीतिक शुचिता की बात करना शोभा नहीं देती.

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि शुचिता की राजनीति करने वाली भाजपा ने षड्यंत्र करके मध्यप्रदेश में सरकार गिराने की साजिश की है. प्रतुल ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि जब झामुमो झारखंड में भाजपा के साथ सरकार चला रही थी, उस वक्त दिल्ली में संसद में शिबू सोरेन ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था.

श्री शाहदेव ने कहा कि झामुमो के लिए शायद यही सुचिता है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो रिश्वतकांड भारत की संसदीय राजनीति का एक काला अध्याय है. उन्होंने कहा कि झामुमो को याद रखना चाहिए कि उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने आजादी के बाद एक सौ से ज्यादा बार चुनी हुई प्रदेश सरकारों को बर्खास्त किया है.

प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि झामुमो की ही सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में जनता दल(एस) और शिव सेना के खिलाफ चुनाव लड़ा था और बाद में सभी नैतिक मूल्यों को ताक पर रखकर इन्हीं दलों के साथ मिलकर सरकार बनायी. क्या झामुमो की नजर में शुचिता की यही परिभाषा है? हेमंत सोरेन को इसका भी जवाब देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >