विधानसभा में सत्ता पक्ष के हंगामे की बाउरी ने की आलोचना, स्पीकर बोले- सदन में आसन पर फेंके गए हैं टमाटर-अंडे

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष के हंगामे पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पहली बार राज्यपाल के भाषण का सत्ता पक्ष ने ही विरोध किया. इस पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अमर बाउरी से कहा कि आपको पता होगा कि झारखंड विधानसभा में स्पीकर के ऊपर टमाटर और अंडे फेंके गए हैं.

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद विश्वासमत हासिल करने के लिए आहूत झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के लोगों ने ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण के अभिभाषण में व्यवधान उत्पन्न किए. इसके बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने भाषण में इसका जिक्र किया. कहा कि हम चिल्लाते रहे, राज्यपाल 32 पेज का अभिभाषण पढ़ते रहे. अभिभाषण पढ़ने से क्या होता है, जब लोकतंत्र ही खतरे में है.

बाउरी से बोले स्पीकर- अध्यक्ष पर फेंके गए हैं टमाटर-अंडे

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष के हंगामे पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि शायद यह पहला मौका होगा, जब राज्यपाल के भाषण का सत्ता पक्ष के लोगों ने विरोध किया. इस पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अमर बाउरी से कहा कि आपको पता होगा कि झारखंड विधानसभा में स्पीकर के ऊपर टमाटर और अंडे फेंके गए.

Also Read: चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

अमर बाउरी बोले- विपक्ष ने फेंका होगा, सत्ता पक्ष ने नहीं

इस पर अमर बाउरी ने जवाब दिया कि वो विपक्ष ने फेंके होंगे. सरकार चलाने वाली पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया. इस पर स्पीकर ने कहा कि मैं आपकी जानकारी के लिए बोल रहा हूं. फिर अमर बाउरी ने कहा कि ऐसा विपक्ष की ओर से किया गया होगा, लेकिन आज सत्ता पक्ष के लोगों ने जिस तरह से राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामा किया, ऐसा कभी नहीं हुआ.

Also Read: Jharkhand Assembly Special Session LIVE: चंपाई सरकार के पक्ष में पड़े 47 वोट, सरयू राय ने नहीं किया मतदान

सीएमओ का अभिभाषण पढ़ रहे थे राज्यपाल, पीएमओ का नहीं

सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि राज्यपाल केंद्र सरकार का अभिभाषण नहीं पढ़ रहे थे. विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण मुख्यमंत्री कार्यालय से लिखकर आता है, प्रधानमंत्री कार्यालय से नहीं. सरकार की ओर से राज्यपाल को भेजे गए अभिभाषण पर जिस तरह से सदन में हंगामा हुआ, उससे यह स्पष्ट हो गया कि इस सरकार पर उसके अपने ही विधायकों को भरोसा नहीं है. उन्होंने अपनी ही सरकार की उपलब्धियों का विरोध किया.

Also Read: …जब विधानसभा में फिसली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जुबान, माफी मांगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >