महिला के गले से चेन की छिनतई कर बाइकर्स फरार

थाना क्षेत्र के ललित ग्राम में गोविंदनगर निवासी अखिलेश कुमार सिंह की पत्नी चंदन सिंह के गले से बाइक सवार दो अपराधी सोने की चेन खींच फरार हो गये.

रातू. थाना क्षेत्र के ललित ग्राम में गोविंदनगर निवासी अखिलेश कुमार सिंह की पत्नी चंदन सिंह के गले से बाइक सवार दो अपराधी सोने की चेन खींच फरार हो गये. घटना गुरुवार को दिन के करीब दो बजे घटी. इस मामले को लेकर पीड़िता की ओर से रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि पीड़िता घरेलू सामान खरीदने काठीटांड़ चौक गयी थी. पैदल लौटने के दौरान अधिवक्ता रामावतार चौबे के घर के समीप बाइक सवार दो युवक गले से चेन खींच फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >