चान्हो.
सोंस-पतरातू रोड में पाटूक बाजोटोली के निकट मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक कार्तिक उरांव (19) की मौत हो गयी. जबकि उसका साथी मनीष उरांव (17) गंभीर रूप घायल हो गया. कार्तिक उरांव पिता सुकरु उरांव चान्हो के ही गणेशपुर गांव का रहनेवाला था. वहीं इसी गांव के घायल मनीष उरांव पिता बेया उरांव को चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. हादसा करीब 7.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि कार्तिक उरांव और मनीष उरांव केटीएम बाइक से पतरातू के नकटा पहाड़ घूमने गये थे. वहीं से अपने घर वापस जा रहे थे. इसी क्रम में तेज गति होने के कारण उनकी बाइक बाजोटोली के निकट असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे कार्तिक उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कार्तिक अपने घर का इकलौता पुत्र था और ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. चान्हो पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. करम पर्व के अवसर पर एक आदिवासी युवक की दुर्घटना में मौत से गणेशपुर गांव ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी मातम है.चान्हो 1, मृतक का फाइल फोटो.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
