पुल की रेलिंग से टकरायी बाइक, तीन घायल

तीन युवक घायल

लापुंग. थाना क्षेत्र के मुरूप के पास रविवार को बाइक हादसे में तीन युवक घायल हो गये. बताया जाता है कि लापुंग के चंपाडीह निवासी सुशील बाड़ा, कर्रा के बूढ़ी रोमा निवासी प्रकाश किड़ो व पलसा निवासी नमजन होरो एक ही बाइक से तेज रफ्तार से जम्हार बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मुरूप से पास पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गयी. इस हादसे में तीनों घायल हो गये.सभी को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया. वहां से दो युवकों को रिम्स रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों शराब के नशे में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >