गेतलसूद बस्ती में मंगलवार को अर्द्धनिर्मित हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए विधिवत रूप से भूमि पूजन किया गया. मंदिर पिछले कई दशकों से अधूरा पड़ा हुआ था, जिसके पूरा होने की उम्मीद अब फिर से जग गयी है. मंदिर के निर्माण के लिए सुजीत बैठा के पूर्वजों ने अपनी जमीन दान में दी थी. भूमि पूजन कार्यक्रम को पुरोहित ईश्वर चंद्र गोस्वामी और झूबरी देवी ने संपन्न कराया. इस अवसर पर कार्तिक नायक, फूल कुमारी देवी, मनीलाल महतो, दुबराज महतो, जीतून महतो, वरुण ठाकुर, बिगू लोहरा, विमल नायक, लालो महतो, रतन महतो, अरुण महतो, गणेश लोहरा, महेंद्र लोहरा, मंशू मुंडा, बालेश्वर लोहरा, सुनील महतो, छत्तीस नायक, कलेश नायक, जयनाथ नायक, अर्जुन नायक, सोनू नायक, दिनेश ठाकुर, संदीप लोहरा, शंकर मुंडा आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.