मैट्रिक में जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का बेहतर प्रदर्शन

जाह्नवीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता के परचम लहराये.

मैक्लुस्कीगंज. मैट्रिक की परीक्षा में जाह्नवीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता के परचम लहराये. प्रथम श्रेणी से 14, द्वितीय श्रेणी से 7 छात्र पास होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए दीपांजलि कुमारी विद्यालय टॉपर रहीं, वहीं निशा कुमारी 83.6 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय, सुनैना व दीपिका कुमारी 74.3 तृतीय व अर्पित कुमार 73.4 प्रतिशत के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त कर टॉपर रहे. सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्रनाथ पांडेय, सचिव सरयू प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद साहू अन्य सदस्यों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता एवं विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >