रांची में ऑटो पर गिरा हाई मास्ट का टावर, मां-बेटी की मौत, टोल प्लाजा में तोड़फोड़, 5:30 घंटे एनएच जाम

Bero Toll Plaza Accident: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ. रांची गुमला एनएच23 पर टोल प्लाजा के पास हाई मास्ट का टावर एक ऑटो पर गिर गया. इसमें 2 महिलाओं की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गये. गुस्साये लोगों ने टोल प्लाजा में तोड़फोड़ कर दी.

Bero Toll Plaza Accident|नगड़ी/बेड़ो (रांची), बिजेंद्र पांडेय : नगड़ी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-23) पर टोल प्लाजा के पास हाई मास्ट का टावर एक ऑटो र गिर गया. मंगलवार को हुए इस हादसे में 2 महिलाओं (मां-बेटी) की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गये. इससे गुस्साये लोगों ने 5:30 घंटे तक एनएच23 को जाम कर दिया. दुर्घटना में घायल हुए लोगों को रिम्स भेज दिया गया. मृतकों के नाम बांदी उरांईन (38) और दशमी उरांईन (22) हैं. दशमी उरांईन की 5 साल की एक बेटी है. उसके पति की पिछले साल मौत हो गयी थी. दशमी और बांदी इटकी थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव की रहने वाली थी. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने नगड़ी थाने में पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा दिये जायेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एनएचएआई की ओर से मृतकों को 15-15 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिये जायेंगे.

ये लोग हुए हैं घायल

  • चेपा लकड़ा, ग्राम – कुल्ली, थाना – इटकी
  • भारती केरकेट्टा, ग्राम – पलमा
  • बसंती उरांईन, ग्राम – पलमा
  • मंगरा उरांव, जरिया गढ़

ऑटो से लोगों को निकालने के लिए ली गयी जेसीबी की मदद

दुर्घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के पोकलो ढोड़ा पुल के टोल प्लाजा के पास हुई. हाईमास्ट लाइट का खंभा सवारी ऑटो पर गिर गया. इससे टेंपो में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गयी. सवारी ऑटो बेड़ो से रांची की ओर जा रहा था. दुर्घटना में घायल 5 लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जीसीबी की मदद से ऑटो से निकाला और अस्पताल भिजवाया. दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. टोल प्लाजा के सभी कर्मचारी भाग खड़े हुए. ग्रामीणों ने टोल प्लााज में जमकर तोड़फोड़ की. लोगों के गुस्से को देखते हुए नगड़ी और इटकी पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

सड़क जाम कर रहे लोगों के बीच बंधु तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की, अजयनाथ शाहदेव व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

मलार पुल के पास लोगों ने सड़क को कर दिया जाम

इससे पहले, दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने एनएच को जाम कर दिया. मलार पुल के पास लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. इसमें इटकी के बीडीओ-सीओ की गाड़ी को भी आगे नहीं जाने दिया गया. शाम को 7:30 बजे जनप्रतिनिधियों और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने सड़क खाली कर दी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी को घटनास्थल पर बुलाया गया है. उधर, लोगों का कहना है कि दूसरा हाई मास्ट टावर भी कभी भी गिर सकता है. इसकी जानकारी एनएचएआई को दी जा चुकी है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिल्पी नेहा तिर्की ने फोन पर जतायी नाराजगी

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फोन पर एकता कुमारी से बात की और इस बात पर नाराजगी जतायी कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद वह 8 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचीं. हालांकि, एनएचएआई कुमार सौरभ कंसल्टिंग इंजीनियर मौके पर पहुंच चुके हैं.

बंधु, शिल्पी समेत कई नेता नगड़ी थाना में डटे

झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव समेत कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे. ये सभी नेता नगड़ी थाना में डटे हैं और एनएचएआई की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को वहां आने के लिए कहा है.

इसे भी पढ़ें

पूरा देश अंधेरे में डूब जायेगा, झामुमो स्थापना दिवस समारोह से हेमंत सोरेन ने दी केंद्र को धमकी, देखें Video

Video: केंद्र से 1.36 लाख करोड़ बकाया दिलाने में करेंगे मदद, सरकार दे ब्रेकअप, बोले बाबूलाल मरांडी

Indian Railways News: महाकुंभ जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन

4 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >