Ranchi News : बेंगलुरु-रांची विमान डायवर्ट, कई विलंब से पहुंचे

रांची में मौसम खराब होने के कारण विमान को डायवर्ट किया गया.

रांची. देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले कई विमान गुरुवार को विलंब से पहुंचे. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान जिसका रांची आने का समय शाम 7.50 बजे है, उसे बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया. इस बाबत एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से विमान को वापस लौटना पड़ा.

जैसा यात्री ने बताया

विमान के एक यात्री ने बताया कि बेंगलुरु से फ्लाइट शाम 5:30 बजे उड़ी. आधा घंटा के बाद विमान में घोषणा की गयी कि रांची में मौसम खराब होने के कारण विमान को डायवर्ट किया जा रहा है. इसके बाद विमान को दोबारा बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शाम 6:30 बजे उतारा गया. इसके बाद यात्रियों को विमान में बताया गया कि तकनीकी कारण से विमान को डायवर्ट किया गया है. इसके बाद शाम 7:15 बजे विमान से यात्रियों को उतारा गया. वहीं, टर्मिनल बिल्डिंग में एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों की ओर से कहा गया कि या तो आप अपना टिकट रद्द करा लें या रात 9:30 बजे रांची के लिए दूसरी फ्लाइट मिलेगी. इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रांची भेजा गया.

ये विमान विलंब से पहुंचे

इंडिगो का पुणे-रांची विमान सुबह 8.05 बजे के स्थान पर सुबह 8.30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8.15 बजे के स्थान पर सुबह 9.00 बजे, इंडिगो का पटना-रांची विमान सुबह 11.55 बजे के स्थान पर दोपहर 12.25 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद-रांची विमान दोपहर 1.15 बजे के स्थान पर दोपहर 1.50 बजे और इंडिगो का भुवनेश्वर-रांची विमान शाम 7.10 बजे के स्थान पर शाम 7.40 बजे रांची आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >