Ranchi News : 18 गांवों में स्कूलों और पुस्तकालयों का सौंदर्यीकरण

उषा मार्टिन फाउंडेशन का शिक्षा व ग्राम विकास पर फोकस

विशेष संवाददाता, रांची. उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से टाटीसिलवे स्थित कारखाना के आसपास के 18 गांवों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों की मरम्मत व विकास के कार्य किये गये. साथ ही सामुदायिक भवन और पुस्तकालय की मरम्मत के बाद सौंदर्यीकरण किया गया. इसका परिणाम है कि मासू मध्य विद्यालय से बच्चे मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय के लिए चयनित हुए. फाउंडेशन के हेड डाॅ मयंक मुरारी ने बताया कि ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत उलातू गांव के सामुदायिक भवन व भुवाल टोली में चबूतरा का निर्माण कराया गया. छोटे बच्चों के लिए खिलौना, किताब और खेलने की सामग्री दी गयी. इस केंद्र पर शुद्ध पेयजल के लिए जलमीनार की मरम्मत कर सौर ऊर्जा से संचालित किया गया. इसी प्रकार मासू गांव के पुस्तकालय की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया. इस पुस्तकालय को किताबें भी मुहैया करायी गयी. महिलौंग स्थित मध्य विद्यालय के जर्जर मीटिंग हाॅल की मरम्मत करायी गयी. लड़कियों के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया. इसी प्रकार उलातू में सामुदायिक भवन और चहारदीवारी का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया गया. टाटी स्थित गुरुकुल स्कूल का भी विकास कार्य किया गया. इसकी मरम्मत कराकर विद्यालय में कुर्सी, टेबुल और सामग्री मुहैया करायी गयी. जलमीनार की टंकी बदलने से आठ सौ परिवार लाभान्वित : उषा मार्टिन फाउंडेशन के माध्यम से पिछले साल भी उलातू, टाटी व मासू विद्यालयों में मरम्मत कार्य चलाया गया था. फाउंडेशन की ओर से मासू, उलातू, टाटी पूर्वी व टाटी पश्चिम, महिलौंग, होरहाप, हरातू, सिलवे गांव में विद्यालय के समीप व अन्य सभी जगहों पर पेयजल के लिए जलमीनार की टंकी बदलने के अलावा, सोलर पैनल व प्लंबिंग सिस्टम को नया लगाया गया. इस सुविधा के कारण विभिन्न गांवों में आठ सौ परिवार को शुद्ध पानी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी. कई जगहों पर स्नान घर का भी निर्माण कराया गया. रीडिंग हैबिट बढ़ाने के लिए पांच गांवों में पुस्तकालय : उषा मार्टिन की प्रबंधक प्रिया बागची बताती हैं कि रीडिंग हैबिट बढ़ाने में पुस्तकालय की अहम भूमिका है. इसलिए पांच गांवों में पुस्तकालय की स्थापना की गयी. इन गांवों के स्कूल में पुस्तकालय को पुनर्जीवित किया जा रहा है. पुस्तकालय के रखरखाव व उसके उपयोग पर लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है. इससे लोगों में रीडिंग हैबिट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले साल चार हजार से ज्यादा बच्चों के लिए 15 स्कूलों में किताबों का वितरण कराया गया. इस साल पुस्तकालय को केंद्र में रखकर कर शिक्षा के प्रति लोगों को जोड़ने का कार्यक्रम चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >