Cricket : बैटल 2024 में अचीवर्स व एडवेंचर्स की टीमें जीतीं

बैटल 2024 में अचीवर्स व एडवेंचर्स की टीमें जीतीं

रांची. संत माइकल स्कूल में बुधवार को बैटल 2024 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसका उदघाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुशांत मिश्रा ने किया. पहले दिन दो मुकाबले हुए. पहले मैच में अचीवर्स ने अटैनर्स को 15 रन से, जबकि दूसरे मैच में एडवेंचर्स ने अकॉम्प्लिशर्स को सात विकेट से हराया. पहले मैच में अचीवर्स ने 15 ओवर में 131 रन बनाये. प्रियांशु ने 17, आरव ने 18 रन बनाये. हर्ष ने दो विकेट लिये. जवाब में अटैनर्स 116 रन ही बना सके. हर्षित ने 48, सूरज ने 11 रन जोड़े. दूसरे मैच में अकॉम्प्लिशर्स ने तीन विकेट पर 72 रन बनाये. कृष ने 26 व अविनाश ने 19 रन जोड़े. जवाब में एडवेंचर्स ने तीन विकेट पर 73 रन बना कर जीत दर्ज की. प्रियांशु ने 45 रन की पारी खेली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >