रांची आ रही बराती गाड़ी पलटी, एक की मौत

रांची आ रही बराती गाड़ी पलटी, एक की मौत

पेटरवार : पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र की ओरदाना पंचायत के सिसियारी गांव के पास मंगलवार सुबह 11.30 बजे अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकराते हुए खेत में पलटी गयी. इससे चालक मुमताज खान (50)की मौत हो गयी, वहीं गाड़ी पर सवार छह बराती घायल हो गये.

घायलों में मेहर फिरदौस(20), मुशरत परवीन (36), आदिल खान(27), दिलशान खान(12),नरगिस परवीन(14) और आबिद खान(2) शामिल हैं. सभी कांटाटोली रांची के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे सभी बराती शादी संपन्न होने के बाद ट्रेक्स क्रूजर कार (जेएच 01 सी जे 9282) पर सवार होकर बनासो से कांटाटोली रांची लौट रहे थे. इसी क्रम में ओरदाना के सिसियारी ग्राम के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >