जीवन भर बलिराम बाबू ने मजदूरों की सेवा की

एनसीओइए (सीटू) के पूर्व जोनल सचिव स्व बलिराम सिंह की छठी पुण्यतिथि पर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी

डकरा.

एनसीओइए (सीटू) के पूर्व जोनल सचिव स्व बलिराम सिंह की छठी पुण्यतिथि पर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इंटक के वरिष्ठ नेता राजन सिंह राजा ने कहा कि बलिराम बाबू मजदूरों के मसीहा थे. वे मृदुभाषी व लोकप्रिय थे. एक मजदूर के रूप में उन्होंने जीवन भर मजदूरों की सेवा की. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. एटक के कृष्णा चौहान, सीटू के शैलेश कुमार ने भी उन्हें याद किया. इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार महतो, रामप्रवेश राम, उदय कुमार सिंह, रविशंकर कुमार सिंह, अशोक राम, रमेश कुमार चौहान, सयन कुमार, रिजवान अंसारी, बाबू दत्ता आदि मौजूद थे.

24 डकरा 01 श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >